सुमेर चंद गर्ग बने जिलाध्यक्ष !!


हापुड़। (निस) नवदीप विकास संस्था के अंतर्गत संचालित नवदीप मानव अधिकार संरक्षण संगठन ने सुमेर चंद गर्ग को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन वर्मा ने बताया कि सुमेर चंद गर्ग को जिलाध्यक्ष हापुड़ मनोनीत किया गया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है। जिससे संस्था सामाजिक कार्यों में और अधिक पुष्ट और विकसित होकर उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर  हो सके। उनकी जिम्मेदारी मिलने से संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।