बोतलों से बनाया आलीशान घर


अभी तक तुमने लकड़ी का घर देखा होगार्, इंट का घर देखा होगा, पत्थर का घर देखा होगा। लेकिन क्या कभी कांच की बोतलों से बना घर देखा है। यह अनोखा घर इनर मंगोलिया में वांग ली नामक आर्किटेक्ट ने बनाया है। वांग ने इस घर को बनाने में बीयर की हजारों खाली बोतलों का उपयोग किया गया है। इस अनोखे घर को बनाने में करीब चार महीने का समय लगा है। घर में बोतलों के अलावा लकड़ी, ईंट और कांच का भी उपयोग किया गया है। घर का फ्लोर और छत लकड़ी की बनी है। इस घर को बनाने में करीब 1.5 लाख रूपये खर्च हुए हैं। 350 वर्ग फीट के इस घर में ग्राउंड फ्लोर पर एक हाॅल, कमरा और लकड़ी की सीढ़ियां हैं। घर के पीछे एक छोटा सा गार्डन भी है।