हफ्ते में दो दिन के व्यायाम से बेहतर होगी बुजुर्गों की स्मृति (शोध)


नियमित रूप से व्यायाम करने से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अब नए अध्ययन से पता चला है कि हफ्ते में महज दो बार व्यायाम करने से उन लोगों की भी स्मृति बेहतर हो सकती है जो माइल्ड काग्निटिव इम्पेमैंट (एमसीआइ) से पीड़ित होते हैं। यह समस्या आमतौर पर अधिक उम्र के लोगों में होती है। इसमें स्मरण शक्ति में गिरावट होने लगती है। इसके चलते अल्जाइमर या डिमेशिया का खतरा बढ़ सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूलॉजी के शोधकर्ता रोनाल्ड सी पीटरसन के अनुसार, एमसीआई का संबंध सोचने और स्मरण क्षमताओं में गिरावट से है। यह डिमेशिया जैसी समस्या नहीं है लेकिन इसके ठोस साक्ष्य मिले हैं कि एससीआइ के चलते डिमेशिया हो सकता है। उन्होंने कहा कि अध्ययन से उत्साहजनक नतीजे मिले हैं कि व्यायाम करने से इस अवस्था में स्मृति को बेहतर किया जा सकता है।