50 साल बाद फिर से एक-दूजे के होंगे


वाशिंगटन। अमेरिका के केंचुकी के रहने वाले 83 वर्षीय होलैंड और 78 वर्षीय बान्र्स की कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। तलाक के पूरे पचास साल बाद ये जोड़ा फिर से शादी करने जा रहा है। दोनों ने 1955 में शादी की और पांच बच्चों के माता-पिता बने। फिर आपसी मनमुटाव के चलते 12 साल बाद अलग हो गए। दोनों ने दूसरी शादियां भी की, लेकिन संयोग से दोनों के जीवनसाथी 2015 में इस दुनिया को छोड़ गए। एक पारिवारिक समारोह में जब दोनों की मुलाकात हुई तो उनके बीच नए रिश्ते ने जन्म लिया। आखिर में दोनों ने तय किया कि जिंदगी एक दूसरे के साथ ही बितानी है। मिस्टर होलैंड का कहना है कि इस बार वे अपनी पत्नी पर घर-परिवार की सभी जिम्मेदारियां नहीं डालेंगे और उनका ख्याल रखेंगे। अप्रैल में ही उनका पुरोहित पोता उनकी शादी कराएगा।