अपना लकी नम्बर, लकी दिन, लकी माह मिनटों निकालें।

 



बिल्कुल मित्रों!! आप चन्द मिनटों में प्राचीन अंकशास्त्र न्यूमरोलॉजी की मदद से न केवल अपना लकी नम्बर बल्कि लकी दिन, लकी मन्थ और लकी इयर या वर्ष भी जान सकते हैं। अपना लकी नम्बर जानकर आप अपनी लाइफ में भूतकाल या पास्ट में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्ष सहित ब्यौरा इकट्ठा करें और उसे अपने लकी नम्बर से मिलायें, यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ बिल्कुल ठीक है और आपने अपना लकी नम्बर भी सही तरीके से निकाला है तो आप देखकर हैरान होंगे कि आपकी जिन्दगी की महत्वपूर्ण घटनायें उसी लकी नम्बर के अनुसार घट रही हैं। मित्रों!! लकी नम्बर जानने की विधि इतनी सरल है कि आप उसे उंगलियों पर भी निकाल सकते हैं। लकी नम्बर को अपनी जिन्दगी की महत्वपूर्ण घटनाओं से कैसे मिला कर देखें, उसे मैंने एक प्रसिद्ध राजनैतिक व्यक्ति के लकी नम्बर से मिलाकर, अन्त में दिखाया है, 
आओं अब देखें लकी नम्बर कैसे निकालते हैं-उसके लिये आपको अपनी जन्मतिथि पता होनी चाहिये, उदाहरण के लिये माना किसी की जन्मतिथि या डेट आफ बर्थ 5 नवंबर 1969 है। इसका लकी नम्बर कैसे निकाले, हम इसे 5/11/1969 भी कह सकते हैं, अब हम इसके सभी अंकों को निम्न प्रकार जोड़ लेगे, 5+1+1+1+9+6+9=32 चूंकि हमें संख्या सिंघिल डिजिट में चाहिये अतः हम अब 32 को 3+2 कर लेंगे अब हमें संख्या 5 प्राप्त हुई जो कि इस जन्मतिथि वाले का लकी नम्बर  या भाग्यांक होगा।
प्रो0 कीरो ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक कीरो वर्ड प्रेडीक्शन में इग्लैंड के प्रधानमंत्री डब्ल्यू ग्लेडस्टन जिनकी जन्मतिथि 29.12.1908 थी, उनका भाग्यांक 5 था, उनकी जिन्दगी की महत्वपूर्ण घटनाओं को उदाहरण देकर समझाया है-
तो मित्रों!! इस प्रकार आप भी अपने भाग्यांक या लकी नं0 को अपनी भूतकाल की बीत गयी महत्वपूर्ण घटनाओं से मिलाये, तथा उसी के आधार पर भविष्य में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का स्वयं अनुमान लगायें।
                                                     -संजय कुमार गर्ग, हापुड़