रंगों से ग्रहों अनुकूल करें!


रंगों का अपना एक विशेष महत्व है। रंग व्यक्तित्व को निखारते हैं। खुशी का एहसास कराते हैं। मन की भावनाएं भी दर्शाते हैं। कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जाते हैं जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं। दिनों के हिसाब से रंगों का चुनाव करके आप फायदा उठा सकते हैं।


सोमवार-सोमवार यानी शीतल चंद्रमा का दिन इसलिए इस दिन का रंग है सफेद।


मंगलवार-यह हनुमानजी का दिन है। उनकी मूर्तियों में आपने भगवा रंग देखा है इसलिए इस दिन का विशेष रंग है भगवा, जिसे अंग्रेजी में आरेंज कलर कहते हैं।


बुधवार-तीसरा दिन होता है देवों के देव गणपति का, जिन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है दूर्वा यानी दूब इसलिए इस दिन हरे कलर का महत्व है।


वीरवार-हफ्ते का चौथा दिन, जो बृहस्पति देव और बाबा का है। बृहस्पति देव स्वयं पीले हैं, तो इस दिन का रंग है पीला।


-शुक्रवार यह देवी मां का दिन होता है इसलिए यह दिन सभी रंगों का मिक्स या प्रिंटेड कपड़ों का होता है।


-शनिवार-शनि देवता को समार्पित इस दिन नीला अथवा काला रंग पहना जाता है।


-रविवार सूर्य की उपासना के इस दिन गुलाबी रंग का विशेष महत्व है।


कुछ रंगों से हमारा अच्छा तालमेल होता है, जो हमें पाजीटिव एनर्जी देते हैं इसलिए कुछ खास रंग हमें ज्यादा आकर्षित करते हैं इसे ही कलर साइंस या रंग विज्ञान कहा जाता है, लेकिन ज्योतिष पर यकिन करने वाले भी दिन के लिहाज से रंगों का चयन करने लगे हैं।