लाखों वर्ष पहले पृथ्वी पर थे, फ़ुटबाल के आकार के "मेंढक" (शोध)


वाशिंगटन। ये तो सभी को पता है कि एक समय ऐसा भी था जब करोड़ों वर्षों पहले हमारी धरती पर विशालकाय डायनासोर स्वच्छंद रूप से विचरण करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तब डायनासोर के अलावा फुटबाल जितने आकार के मेंढक भी पाये जाते थे जिनके न केवल बड़े-बड़े हाथ-पैर होते थे बल्कि लंबे और पैने दांत भी होते थे।


हम आप ही नहीं अनुसंधानकर्ताओं को भी इससे पहले विशाल मेंढकों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसे जीवाश्म खोज निकाले गए हैं जो साफ इशारा करते है कि इतने असाधारण आकार के मेंढक लाखों वर्ष पहले पृथ्वी पर पाए


जाते थे। अनुसंधानकर्ता ने मेंढकों के ऐसे जीवाश्म खोज निकाले हैं जिनकी लंबाई 40.64 सेंटीमीटर है। मेंढक के जीवाश्म की इतनी अधिक लंबाई अनुसंधानकर्ताओं के लिए आश्चर्य का विषय है। ये जीवाशम मेगाडास्कर से प्राप्त हुए हैं। हालांकि खोजे गए जीवाश्म दक्षिण अमरीका में मौजूदा समय में पाए जाने वाले सामान्य आकार के मेंढकों से नजदीकी समानता प्रदर्शित करते प्रतीत होते हैं।


(साभार-पंजाब केसरी २० फर. 2008)