102 साल की उम्र में आसमानी छलाँग !







सिड़नी। आस्ट्रेलिया में 102 साल की एक बुजुर्ग महिला ने वह कर दिखाया है, जिसे करने का दम कई नौजवानों में भी नहीं है। इरेने ओशिया नाम की इस बुजुर्ग महिला ने 14,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित हेलीकाॅप्टर से छलांग लगाई है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली सबसे अधिक उम्र की महिला स्काई डाइवर बन गई है। इरेने ने यह डाइव 220 किलोमीटर की रफ्तार से लगाई। उन्होंने पहली बार अपने 100वें जन्मदिन पर स्काई डाइविंग की थी। इरेने ने न्यूराॅन मोटर रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और धन जुटाने के लिए एक संस्था द्वारा आयोजित स्कार्ड डाइव में भाग लिया था।